सिद्धमुख: सिद्धमुख में आर एल पी की संगठनात्मक बैठक, तहसील अध्यक्ष अनूप पुनियां ने पार्टी विस्तार पर की चर्चा
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आर एल पी) की संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राजगढ़ तहसील अध्यक्ष अनूप पूनियां सिद्धमुख स्थित आर एल पी कार्यालय पहुंचे। जहां बैठक में पार्टी संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अनूप पुनियां का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन की मजबूटी पर जोर दिया।