गुरुवार दोपहर 1:00 बजे नहर बालागंज रोड पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान नहरबाला गंज से बलरामपुर जाने वाले मार्ग पर चलाया गया। आमजन को जाम की समस्याओं से निजात दिलाने एवं सरकारी भूमि पर कब्जा मुक्त कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।