चैनपुर: चैनपुर कुदागा: मोजाहिद हत्याकांड में दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा गांव के 22 वर्षीय मोजाहिद अंसारी पिता अब्दुल कलाम अंसारी की हत्या मामले में रविवार को दो के खिलाफ नामजद, जबकि अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले को स्पष्ट करने के लिए छापामारी कर रही है। बताते चले कि तीन दिनों से लापता मोजाहिद अंसारी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।