तिरोड़ी: सीतापठोर से कोयलारी के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापठोर से कोयलारी के बीच अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी है। सड़क हादसे के बाद चारपहिया वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी लाकर भर्ती करवाया गया है। हादसे में उमरी निवासी 29 वर्षीय राहुल गढ़पाल, रंजिता गढ़पाल घायल हुए है।