औरैया: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
एक गांव निवासी युवक ने बताया कि खेत के विवाद में कुछ लोगों से झगड़ा था। इसी बात को लेकर नामजद लोग उसके घर आ गए और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया कि दबंगों ने उसकी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की है। आरोप लगाया कि वह लोग अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित ने सीएम से न्याय की गुहार लगाई है।