कानपुर | गोविंद नगर थाना क्षेत्र
दबौली वार्ड-72 में पार्षद पति गुंजन लाल शर्मा से जुड़े मारपीट प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। पहले वायरल वीडियो में पार्षद पति के साथ मारपीट होती दिखाई दी थी, लेकिन अब एक दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पार्षद पति गुंजन लाल शर्मा भी हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पूरे घटनाक्रम की सच्चाई क्या है।
बताया जा रहा है कि विवाद सरकारी समर्सिबल पंप को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि क्षेत्रीय लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या सच निकलकर सामने आता है।
👉 आपकी नजर में इस मामले में सच क्या है? अपनी राय �