रायबरेली: चंदईपुर चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को देख क्षेत्रीय विधायक का रुका काफिला, अस्पताल पहुंचाया
Raebareli, Raebareli | May 3, 2026
3 मई रविवार की सुबह 6:00 बजे से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्षेत्रीय विधायक की मानवता देखी जा सकती है। उनके द्वारा सड़क पर पड़े हुए घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्रीय विधायक अपने काफिल के साथ क्षेत्र भ्रमण मे कही जा रहे थे। तभी एक दुर्घटना मे कई लोग घायल देखे गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचने में पूरी मदद की।