हाथरस: जलेसर रोड काशीराम कॉलोनी में पति ने महिला को बेरहमी से मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने शिकायत पर महिला को अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड काशीराम कॉलोनी में एक महिला वैष्णवी को उसके पति ने बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए उपचार कराया है। महिला ने बताया कि पति ने बेरहमी से उसके साथ मारपीट कर दी जिसमें महिला घायल हो गई।