हाथरस: दाऊजी महाराज के मेले के कार्यक्रम में भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने फटकारी लाठियां, 25 हजार लोग जुटे, कई लोग हुए चोटिल
सदर के मेला दाऊजी महाराज के मेले में लाफ्टर शो का कार्यक्रम शुक्रवार रात 10:30 बजे के लगभग हुआ इस दौरान हजारों की भीड़ जुटने से व्यवस्था बिगड़ गई पंडाल और प्रवेश द्वारों पर भीड़ का दबाव बढ़ता गया धक्का मुक्की के बीच लोगों को अंदर जाने में परेशानी हुई अचानक से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी जिससे भगदड़ की स्थिति बनी और कई चोटिल हो गए