भदोही: भदोही व दुर्गागंज थाने पर आगामी पर्व महाशिवरात्रि व लोकसभा निर्वाचन की दृष्टिगत की गई पीस कमेटी की बैठक।
भदोही व दुर्गागंज थाने पर आज आगामी पर्व महाशिवरात्रि व लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत थानो पर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक। विभिन्न समुदाय के धर्मगुरु ,सम्भ्रांत ,गणमान्य व्यक्तियों ,डिजिटल वालंटियरो से सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की की गई अपील ।वहीं लोगों से आमजन को अफवाह एवं भ्रामक सूचनाओं पर प्रचार-प्रसार से बचने हेतु किया गया जागरूक।