फतेहपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की, DM को ज्ञापन दिया
फतेहपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्राइवेट स्कूलों में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जनपद के निजी विद्यालय मनमानी कर रहे हैं, जिससे लाखों छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि भीषण गर्मी के बावजूद स्कूलों का समय उपयुक्त नहीं है, जिससे बच्चों को परेशानी उठानी पड