रामपुर: बेर खेड़ा में मोटरसाइकिल की टक्कर से 80 वर्षीय बुज़ुर्ग की हुई मौत, जिला अस्पताल में शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Jul 18, 2024 थाना बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम बेर खेड़ा निवासी 80 वर्षिय बरखू राम खाना खाकर टहल रहे थे। तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। घायल को रुद्रपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाने के दैरान मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।