रामपुर: DM ने अवैध प्लाटिंग रोकने के लिए RDA व प्लाटिंग करनेवाले कारोबारियों के साथ डीएम सभागार में की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Rampur, Rampur | Jul 18, 2024 जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने जिले में अवैध प्लाटिंग रोकने के लिए डीएम सभागार में RDA समेत प्लाटिंग करने वाले कारोबारी के साथ एक बैठक करके जरूरी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि जिले में अब कोई भी प्लाटिंग करने वाला कारोबारी बिना आरडीए से नक्शा पास कराए कहीं प्लाटिंग नहीं करेगा,ऐसा न करने पर प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।