रामपुर: ग्राम मालनखेड़ा की भाखड़ा नदी में मिला दो दिनों से लापता 12 वर्षीय बालक का शव, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Jul 18, 2024 थाना कैमरी क्षेत्र के ग्राम पजयया निवासी हरि सिंह का 12 वर्षिय बेटा राज 16 जुलाई को बकरियां चराने नदी के किनारे गया था। पैर फिसलकर भाखड़ा नदी में गिर गया। प्रशासन एनडीआरएफ की टीमें व गोताखोर बालक की तलाश कर रहे थे। गुरुवार 18 जुलाई को दो किलोमीटर आगे ग्राम मालनखेड़ा स्थित भाखड़ा नदी में लाश मिली है। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।