निम्बाहेड़ा: पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के जन्मदिन पर भाजपा ने गौ सेवा और पक्षी सेवा की, पूर्व विधायक रहे मौजूद
निंबाहेड़ा मे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत गौ सेवा और पक्षी सेवा से की। कार्यकर्ताओ ने श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला पहुंचकर गौमाताओं को हरा चारा और गुड़ खिलाया, साथ ही पक्षियो के लिए आहार कुंज पर मक्का डालकर सेवा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा मौजूद रहे