मधेपुरा मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ कुल चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, वहीं शराब पीने के आरोप में 17 लोगों को पकड़ा गया। शाम 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।