अनूपपुर: करैत सांप के काटने से गिरारी गांव निवासी युवक की मौत, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के गिरारी गांव निवासी 40 वर्षीय छंगू अगरिया की करैत प्रजाति के जहरीले सांप के काटने से उपचार के दौरान जिला अस्पताल अनूपपुर में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छंगू सोमवार रात घर में जमीन पर सो रहा था, तभी करैत सांप ने उसके हाथ की उंगली में डस लिया। परिजन उसे पहले राजेंद्रग्राम अस्पताल ले गए, बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।