बालोद: 2949 अधूरे पीएम आवास पूरे कराने अभियान: घर-घर पहुंचकर हितग्राहियों से संवाद, समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान
Balod, Balod | Apr 17, 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गुण्डरदेही विकासखंड में अधूरे और अप्रारंभ आवासों को तेजी से पूरा कराने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में 2949 आवासों को पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत गुण्डरदेही में एक दिवसीय सघन संपर्क अभियान चलाया गया।