जयसिंहनगर: 7 वर्षीय मासूम के साथ शर्मनाक शोषण, रिश्ते के भाई ने किया शर्मसार, थाने में नहीं हुई सुनवाई
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते के भाई ने शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। परिजन जब स्थानीय थाने पहुंचे, तो उन्हें कार्रवाई न होने पर 70 किलोमीटर दूर महिला थाना तक जाना पड़ा। रविवार की दोपहर12 बजे लगभग थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि उपनिरीक्षक (एसआई) की अनुपस्थिति के कारण तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी।