मंझनपुर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में थमा मेडिकल कारोबार, कौशाम्बी में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी बंदी का व्यापक असर
कौशाम्बी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा आहूत एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंदी का व्यापक असर देखने को मिला। मंझनपुर समेत जिले भर में मेडिकल स्टोर बंद रहे और दवा व्यापारियों ने एकजुट होकर आंदोलन का समर्थन किया। बंदी के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को दवाइयों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।