टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलिंग बुरू जंगल में अज्ञात अपराधियों ने करीब 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति पर धारदार हथियार से गर्दन और शरीर पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर उसे मरा समझकर जंगल में फेंक दिया। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जंगल से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास खून से लथपथ व्यक्ति को कराहते हुए देखा।