बालोद: पीछे से बाइक को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत: 6 दिन बाद अज्ञात चालक पर हत्या का केस दर्ज
Balod, Balod | Jul 2, 2026 बालोद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने का अपराध दर्ज किया है। मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।