गुरारू: गुरारू रेलवे परिसर में शहीद सुखेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा हटाए जाने पर आक्रोश
Guraru, Gaya | May 8, 2026 गुरारू रेलवे परिसर में स्थापित शहीद सुखेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा को शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटवा दिया। प्रतिमा हटाए जाने की घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश देखा गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी नूपुर ने बताया कि गृह मंत्रालय के पत्र के आलोक में रेलवे परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।