चूरू: दूधवाखारा-हरपालु के बीच सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Mar 9, 2025 चूरू के एनएच 52 दूधवाखारा-हरपालु के बीच सड़क हादसे में घायल श्रमिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तारानगर पुलिस ने मृतक के शव का राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया। अस्पताल चौकी पुलिस से रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के गोरखपुर का 24 वर्षीय संदीप मजदूरी के लिए चूरू जिले में आया हुआ था।