चूरू: तारानगर में सड़क हादसे में घायल तोगास निवासी व्यक्ति को लाया गया जिला अस्पताल
Churu, Churu | Mar 8, 2025 चूरू जिले के तारानगर में शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।