चूरू: बिसाऊ रोड पर बाबोसा मूर्ति के पास कार सवार युवकों के साथ हुई मारपीट व तोड़फोड़, सदर थाने में केस दर्ज
Churu, Churu | Mar 8, 2025 चूरू शहर के बिसाऊ रोड बाबोसा मूर्ति के पास कर सवार युवकों से मारपीट और कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। चूरू के सदर थाने में शनिवार को पर्चा बयान के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सदर थाने के एएसआई गिरधारी लाल सैनी ने बताया कि ढाणी रणवा के 24 वर्षीय सुमित कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया है।