चूरू: सिरसला गांव के पास 108 एम्बुलेंस में प्रसूता ने बेटे को दिया जन्म, ईएमटी व पायलट की सूझबूझ से हुआ सुरक्षित प्रसव
Churu, Churu | Mar 8, 2025 चूरू के गांव सिरसला के पास शनिवार को एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते वक्त उसने इमरजेंसी सेवा 108 एम्बुलेंस में एक बेटे को जन्म दिया। एम्बुलेंस में उपस्थित पायलट और ईएमटी ने उसका सुरक्षित प्रसव करवाया। प्रसव के बाद महिला और नवजात को राजकीय भरतिया जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। यहां पर मां और बच्चा दोनों सुरक्षित है।