मुज़फ्फरनगर: रेल ट्रैक पर जाने से पहले रुके किसान, प्रशासन से भाकियू तोमर की घंटों चली वार्ता, 35 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
भाकियू तोमर का प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन फिलहाल टल गया।रामपुर तिराहा पर हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ जुटे,जिसके बाद प्रशासन और संगठन के बीच घंटों वार्ता हुई।35 सूत्रीय मांगों में से कई का मौके पर समाधान हुआ और बाकी पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला।हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 4 जुलाई को आंदोलन होगा