रामानुजगंज: सावन के पहले सोमवार को तातापानी तपेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
रामानुजगंज सोमवार सावन माह के पहले सोमवार को आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम तातापानी स्थित तपेश्वर धाम में देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं। रामानुजगंज की कनहर नदी से पवित्र जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए पैदल यात्रा करते हुए तपेश्वर धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।