नागौर: नागौर शहर के नंदवाणी गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, सदर थाने में हुआ मामला दर्ज
Nagaur, Nagaur | Sep 6, 2024 नागौर सदर थाना क्षेत्र के नंदवाणी गांव में गुरुवार दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। आपसी हमले में दोनों ही पक्ष से कुल 11 जने घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर सदर पुलिस पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया। दोनों पक्षों की तरफ से सदर थाने में क्रॉस केस दर्ज करवाए गए हैं।