उधवा: उधवा की खुशी कुमारी ने पूर्णिया मैराथन में लहराया जीत का परचम
प्रतिभा किसी संसाधनों की मोहताज नहीं होती है। इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है राधानगर स्थित निःशुल्क संचालित शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र जुनून अड्डा की होनहार खिलाड़ी खुशी कुमारी। दरअसल बिहार के पूर्णिया जिले में आयोजित भव्य 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ में खुशी कुमारी ने अपनी अद्भुत खेल क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।