पट्टी: आनापुर गांव में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला, सीओ ने दी जानकारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कंधई थाना क्षेत्र के आनापुर गांव में सोमवार रात एक कार्यक्रम में गई 16 वर्षीय नाबालिग को गांव का ही युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। लड़की के गायब होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और कंधई पुलिस को जानकारी दी। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। काफी देर बाद आरोपी युवक नाबालिग को घर के पास छोड़कर भाग गया।