एटा: कासगंज रोड स्थित सतीश हॉस्पिटल में हाथ-पैर के बिना बच्चे का हुआ जन्म, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Etah, Etah | Apr 20, 2026 एटा जिले के कासगंज रोड स्थित सतीश हॉस्पिटल में एक नवजात बच्चे ने जन्म लिया है, जिसके दोनों हाथ और एक पैर नहीं है। इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर एक प्रसूता ने इस बच्चे को जन्म दिया,बच्चे के जन्म के बाद उसकी शारीरिक स्थिति को लेकर अस्पताल में चर्चा बनी हुई है।