अनूपपुर: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 16 जून को
अनूपपुर 12 जून 2026/ सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में 16 जून 2026 को शाम 5:00 बजे से किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर ने सर्व संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने को कहा है।