कैंपियरगंज: पीपीगंज थाने में पंजीकृत हत्या के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने अभियुक्त को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के क्रम में, लगातार पैरवी के मद्देनजर वर्ष 2020 में थाना पीपीगंज में पंजीकृत हत्या के अभियोग में, दोष सिद्ध पाए जाने पर न्यायालय के द्वारा, अभियुक्त विनय कुमार वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, साथ ही 13000 रुपये के अर्थ दंड से भी दंडित किया गया।