कैंपियरगंज: चिलुआताल थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ सहित कई गांवों में गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, खड़ी फसल सहित लाखों का हुआ नुकसान
चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमिनगढ़ सहित तमाम जगहों पर खेत में लगी भीषण आग, आग के तांडव से कई एकड़ फसल जलकर खाक, कई जगहों पर गेहूं के खेत में पड़ी डंठल के कारण धु धु कर जल रहा खेत, ग्रामीणों की माने तो हर साल इसी तरह से इसी जगह लगता है आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग को बुझाने में कामयाब नहीं हो सकी और आग लगातार बढ़ता गया।