कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज, पीपीगंज सहित तमाम जगहों पर मंदिरों में श्रद्धालु पूजा-पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कैंपियरगंज पीपीगंज जंगल कौड़िया सहित तमाम जगहों पर छोटे-बड़े मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से लेकर देर शाम तक, मंदिर में माता के दर्शन करते नजर आ रहे हैं, ऐसे में इन श्रद्धालुओं की माने तो 9 दिन अलग-अलग देवियों की पूजा होती है, व कलश स्थापना के साथ नवरात्र का पर्व शुरू होता है, क्योंकि आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन है, ऐसे में आज शैलपुत्री माता की पूजा हुई।