सवाई माधोपुर: अवैध धारदार छुरा लेकर घूम रहे एक आरोपी को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास बजरिया से मानटाउन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए अवैध हथियार तथा अवैध शराब आदि के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है मानटाउन थानाधिकारी राधारमन गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास बजरिया से आरोपी जितेंद्र लोधा पुत्र सीताराम लोधा निवासी जटवाड़ा खुर्द मानटाउन को गिरफ्तार किया।