मथुरा: गोविन्दनगर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, तस्कर के कब्जे से बरामद हुआ 2 किलो 800 ग्राम गांजा
मथुरा में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना गोविन्दनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 80 फुटा रोड के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पकड़े गए अभियुक्त की पहचान आकाश, निवासी भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया