महाराजगंज: महाराजगंज में सीसी रोड की खराब गुणवत्ता देखकर मोहल्ले वासियों के सामने ठेकेदार की चेयरमैन प्रतिनिधि ने लगाई क्लास
14 अप्रैल मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महाराजगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू का ठेकेदार के सामने रौद्र रूप देखने को मिला। खराब गुणवत्ता व मानक विभिन्न सीसी रोड के निर्माण को लेकर मोहल्ले वासियों के सामने ही ठेकेदार की क्लास लगा दी गई। यहां तक की पेमेंट रोक देने की भी धमकी दी गई। मोहल्ले वासियों ने इस कार्य की जमकर सराहना की है। और चर्चा का विषय बना हुआ है।