आरा: पर्यावरण संरक्षण को लेकर संडे पर साइकिल कार्यक्रम के तहत जेपी स्मारक से निकाली गई जागरूकता रैली
Arrah, Bhojpur | Feb 9, 2025 पर्यावरण संरक्षण को लेकर के संडे पर साइकिल कार्यक्रम के तहत जेपी स्मारक से साइकिल रैली निकाली गई। दिशा एक प्रयास और अन्य कई संस्थाओं के तत्वाधान में संयुक्त कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर दिशा एक प्रयास की सचिव सुनीता कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर के हम लोग साइकिल से रैली निकाल कर जागरूकता फैला रहे हैं।