सैदपुर के आरएन पब्लिक स्कूल में रविवार को शानदार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने शिक्षकों की मदद से अपनी वैज्ञानिक सोच को आकार देते हुए एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक मॉडलों को प्रस्तुत किया था। इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी व डायरेक्टर रामदयाल यादव ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।