डुमरांव: डुमरांव में मौसम का मिजाज बदला, तापमान में गिरावट से राहत, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी है सलाह, बिजली भी कटी
Dumraon, Buxar | Jul 6, 2026 डुमरांव में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। रविवार तक जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ था, वहीं सोमवार को इसमें करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 7 बजे से ही तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। जिले को येलो अलर्ट पर रखा गया है।