खंडवा: नर्मदा में डूबा श्रद्धालु, मौत के बाद मचा हड़कंप: एंबुलेंस नहीं मिली तो चादर में लपेटकर अस्पताल दौड़े साथी, मौत
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में महाराष्ट्र के अमरावती से दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। एंबुलेंस नहीं मिलने पर डूब श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाने के लिए उसके साथियों को चादर की झोली बनाकर पैदल चलना पड़ा। वहीं ब्रह्मपुरी घाट पर तीन लोगों को भी डूबने से बचाया है।