बिंदकी: बारा गांव के समीप पीपे के पुल से यमुना नदी में कूदा एक व्यक्ति, मचा हड़कंप, खोजबीन जारी
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव के समीप पीपा के पुल से गुरुवार की देर शाम 7:00 बजे यमुना नदी में छत्रपाल निषाद निवासी ग्राम बारा थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर अचानक कूद गया। जिसके चलते हड़कंप मच गया मौके पर भीड़ लग गई। काफी देर तक खोज बीन जारी रही लेकिन छत्रपाल निषाद का कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह फिर खोज बीन होगी।