सहारनपुर: सिख पंजाबी अधिवक्ताओं की बैसाखी बैठक, समाज ने एकजुटता का संकल्प लिया और चुनावों में भागीदारी का ऐलान किया
सहारनपुर के सिख पंजाबी अधिवक्ताओं ने पूर्व पार्षद व वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र जीत सिंह निक्कू के निवास पर रविवार दोपहर 2:00 बजे बैसाखी पर्व के अवसर पर बैठक आयोजित की। बैठक में सभी ने बैसाखी की बधाई दी और समाज की एकजुटता का संदेश दिया। रमेश अरोड़ा व चंद्र जीत सिंह निक्कू ने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति पर अत्याचार होने पर सभी मिलकर सहायता करेंगे।