गुमला: सिलम के पास बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, एक व्यक्ति रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | May 7, 2026 सिलम के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय मो इमरोज आलम की मौत हो गई, जबकि सनाउल्लाह अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रिम्स में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के सिंजो गांव का रहने वाला था। वहीं घायल सनाउल्लाह अंसारी भरनो थाना क्षेत्र के तुरी अम्बा गांव का निवासी है।