सरवाड़: सापूनदा में घर के बाहर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, तीन बदमाश ट्रैक्टर लेकर आए और ट्रॉली चुराकर ले गए
Sarwar, Ajmer | Jul 6, 2026 सापूनदा में घर के बाहर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने का मामला सामने आया है। तीन बदमाश अपने साथ ट्रैक्टर लेकर आए और घर के बाहर खड़ी ट्रॉली को उसमें जोड़कर लेकर फरार हो गए।घटना सापूनदा गांव में रविवार रात की है।पीड़ित गोविंद बैरवा पुत्र धन्ना बैरवा ने सोमवार दोपहर 12 बजे सरवाड़ पुलिस थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कराया।पुलिस ने मामले मे जांच की शुरु।