बख्शी का तालाब: बीकेटी में बेल्चा से हमले में युवक गंभीर, आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में खेत से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। कोटवा निवासी दिलीप मौर्या ने आरोप लगाया कि पड़ोसी लवकुश मौर्या ने कहासुनी के दौरान बेल्चा से उसकी आंख पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजन की सूचना पर 112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।