हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शादी से लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।